फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस ठहराव स्थानों पर समयसारिणी पट्टिका लगाने की लोगों ने की मांग

Thu, 11 Dec 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लदरौर (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बस ठहराव स्थानों पर समयसारिणी पट्टिका की दरकार है। बसों की समयसारिणी पट्टिका के अभाव में यात्रियों को बसों के आवागमन की जानकारी नहीं मिल पाती है।
इस कारण यात्रियों को अन्य यात्रियों से जानकारी लेनी पड़ती है। इसमें उनका समय नष्ट होता है। एचआरटीसी के कई डिपो की बसें चंडीगढ़, दिल्ली के लिए वाया भगेड़, फोरलेन होकर जाती हैं। यह बसें लदरौर, तरक्वाड़ी, पट्टा, भोटा होकर गुजरती हैं।
विज्ञापन

वहीं, बस ठहराव स्थानों पर बसों की समयसारिणी की पट्टिका न होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है और बसों की सही जानकारी नहीं मिल पाती।
यात्रियों में कुलदीप, सुमन, कपिल आदि ने बताया कि जिस तरह बस अड्डा पर समयसारिणी की पट्टिका होती है, उसी तर्ज पर बस ठहराव वाले स्थानों पर भी बसों की समयसारिणी की पट्टिका लगनी चाहिए। इससे यात्रियों को समय पर बसों की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि उन्हें मांगपत्र नहीं मिला है। मांगपत्र के आधार पर मांगों पर विचार किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें