फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्कड़ पंचायत में पेयजल को तरसे लोग, टैंकरों से बुझा रहे प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। जलशक्ति विभाग उपमंडल भोटा के अंतर्गत आते गांव कठुलग और चकडाड़ में पिछले 10 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है। लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं, लेकिन विभाग आश्वासन ही दिए जा रहा है। उठाऊ पेयजल योजना मक्कड़ से गांव को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही। ग्राम पंचायत मक्कड़ के गांव चकडाड़ और कठुलग के निवासियों कुलदीप सिंह, राजेंद्र कुमार, करनैल सिंह, पूर्व प्रधान प्रोमिला देवी, राजकुमार, अमरजीत कुमार, विजय कुमार ने कहा कि उनके घरों में दस दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान मक्कड़ प्रोमिला देवी ने मंगलवार को 500 लीटर की पानी की टंकी टेंपो से मंगवाई और लोगों को पीने के लिए पानी उपलब्ध करवाया। ग्रामीण भी पानी टेंपो से मंगवाने के लिए मजबूर होने लगे हैं। यदि शीघ्र पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो इन सभी को बाहर से पानी लाने के लिए विवश होना पड़ेगा। इससे लोगों में गहरा रोष पनपता जा रहा है।
ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शीघ्र ही सीएम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की जाएगी। इस बारे में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रेम सिंह दत्याल ने बताया कि कुछ दिन पहले कश्मीर में बिजली संबंधी समस्या थी। जिसकी वजह से टैंकों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही थी, लेकिन उसे ठीक कर दिया गया है और पानी की आपूर्ति कर दी गई। इसके बावजूद ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति नहीं हुई है तो इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें