फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ठंड से वायरल की चपेट में आ रहे लोग, सर्दी-जुकाम के ही 20 फीसदी मरीज बढ़े

Sun, 22 Dec 2024 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर सिविल अस्पताल में मेडिकल ओपीडी के बाहर मौजूद मरीज। स्रोत : संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। मौसम में बदलाव के चलते सिविल अस्पताल सुजानपुर में सर्दी, जुकाम और दमा रोग के मरीज बढ़ गए हैं। रोजाना की ओपीडी में करीब बीस प्रतिशत मरीज इन्हीं रोगों से ग्रस्त आ रहे हैं। इससे अस्पताल में ओपीडी बढ़ गई है।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही ठंड के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। सुजानपुर अस्पताल में अक्तूबर और नवंबर में रोजाना ओपीडी 250 के करीब होती थी, लेकिन अब दिसंबर में रोजाना ओपीडी 350 के लगभग हो रही है। ठंड के मौसम के कारण बच्चे और बुजुर्ग इसकी चपेट में अधिक आ रहे हैं। लोग उपचार के लिए अस्पताल में पहुंच रहे हैं। सर्दी के मौसम में हृदय रोगियों की संख्या बढोतरी दर्ज की जाती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित रूप से दवाइयों की सप्लाई अस्पताल में पहुंचाई जा रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग लोगों को ठंड से बचाव के लिए सलाह भी दे रहा है। लोगों को गर्म कपड़ों का उपयोग नियमित रूप से करना चाहिए। लोग गर्म पानी पीएं। अधिक से अधिक फलों का सेवन करना चाहिए। संतरा, आंवला, गलगल आदि का सेवन लाभदायक होता है।
कोट

-सर्दी बढ़ने से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ओपीडी रोजाना 350 तक पहुंच गई है। बीस फीसदी मरीज सर्दी, जुकाम और दमा रोगी हैं। लोग गर्म कपड़े पहनें। लोग फल भी नियमित रूप से खाएं। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर मरीज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राज कुमार, मेडिकल अधिकारी, सुजानपुर सिविल अस्पताल
समाचार नवीन : राजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें