फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में मुफ्त सुविधाओं-झूठे वायदों से जनता को किया जा रहा गुमराह : डॉ. संजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। न्यू पेंशन स्कीम 10 वर्ष से कम सेवाकाल में सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. संजीव गुलेरिया ने कहा कि चुनाव में मुफ्त सुविधाओं और झूठे वादों के जरिये जनता को गुमराह किया जा रहा है। इससे प्रदेश गंभीर वित्तीय संकट में फंसता जा रहा है।
विज्ञापन

प्रेस को जारी बयान में डॉ. संजीव गुलेरिया ने सब्सिडी समाप्त करने के फैसले का समर्थन किया और मांग की कि वास्तविक आर्थिक सुधारों की शुरुआत राष्ट्रपति, सांसदों और विधायकों की पेंशन व्यवस्था समाप्त कर की जाए। वित्त सचिव के ओपीएस समाप्त करने के सुझाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के डीए और एरियर फ्रीज किए जाएं। निचले कर्मचारियों पर बोझ न डाला जाए।
उन्होंने प्रदेश की संपत्तियों के निजीकरण और बोर्ड-निगमों में राजनीतिक नियुक्तियों को सरकार की विफलता बताया। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने युवाओं से परिवारवाद और अंध-पार्टीवाद से ऊपर उठकर प्रदेश के हित में निर्णय लेने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें