फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विकास और स्वच्छता पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला छावनी में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक प्रशासनिक कमांडेंट मुख्यालय धर्मशाला कर्नल राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्कूल प्रधानाचार्य सुनील चौहान, अन्य वीएमसी सदस्य, शिक्षकगण और अभिभावक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की गई। समिति ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, कक्षा-कक्ष में शिक्षण–अधिगम प्रक्रिया और अधिगम परिणामों में सुधार के लिए आवश्यक कदमों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, विद्यालय के अधोसंरचना विकास, स्वच्छता, सुरक्षा एवं रखरखाव से संबंधित विषयों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सदस्यों ने अभिभावक–शिक्षक समन्वय को सुदृढ़ करने, अनुशासन को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। वहीं, समिति ने विद्यालय प्रशासन को सभी योजनाबद्ध गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें