फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक को डेपुटेशन भेजने पर उखड़े मरीज

Tue, 09 Feb 2016 07:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल बड़सर में चिकित्सक को डेपुटेशन पर जिला अस्पताल भेजने से मरीजों और तीमारदारों ने नाराजगी व्यक्त की है। हालत यह है कि अस्पताल मात्र दो चिकित्सकों के सहारे चल रहा है। दो चिकित्सक दिन-रात ड्यूटी दे रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों की संख्या काफी अधिक है।
विज्ञापन


इसके चलते अस्पताल में मरीजों को परेशानी झेलना पड़ रही है। क्षेत्र के लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सक को अन्य स्थान पर नहीं भेजने और अस्पताल की व्यवस्था सुधारने की मांग की है। सामुदायिक अस्पताल बड़सर में बीएमओ के अलावा चार चिकित्सक कार्यरत हैं। इनमें से एक मेडिसन विशेषज्ञ, एक महिला चिकित्सक और दो अन्य चिकित्सक हैं।

मौजूदा समय में महिला चिकित्सक छुट्टी पर हैं, जबकि मेडिसन विशेषज्ञ को एक सप्ताह के लिए जिला अस्पताल में डेपुटेशन पर भेज दिया गया। इससे अस्पताल में मात्र दो चिकित्सक रह गए हैं। उन्हें डे-नाइट ड्यूटी करनी पड़ रही है। इसके चलते अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने लगी हैं। बड़सर अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 300 मरीज जांच और उपचार के लिए आते हैं। इसके अलावा वार्ड में 30 बिस्तर का प्रबंध है।
विज्ञापन


चिकित्सक की कमी होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में आए मरीज और तीमारदार विजय कुमार, पुष्पा, सुनीता, सरोती, रघुवीर सिंह, सुनील, विनोद, राज कुमारी सहित अन्य कई लोगों ने अस्पताल से विशेषज्ञ चिकित्सक को तैनात करने की मांग की है।

जिला अस्पताल में कार्यरत दो मेडिकल विशेषज्ञों के छुट्टी पर होने से बड़सर अस्पताल से विशेषज्ञ चिकित्सक को बुलाकर कुछ समय अस्थायी व्यवस्था की है। कुछ दिनों में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक को वापस अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


- डॉ. सावित्री कटवाल, सीएमओ, हमीरपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें