फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे न मानने पर सरकार को नतीजे भुगतने को चेताया

Thu, 21 Apr 2016 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ हमीरपुर की मासिक बैठक इकाई प्रधान कर्म चंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इकाई प्रधान कर्म चंद ने बताया कि विधानसभा चुनावों के दौरान लगभग सभी राजनीतिक दलों ने अपनेे घोषणा पत्रों में पेंशनरों की मुख्य मांगों को लागू करने का वायदा किया गया था लेकिन खेद का विषय यह भी है कि सरकार ने तीन वर्ष के कार्यकाल में पेंशनरों की मांगों को पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन


पेंशनरों की पेंशन को मूल पेंशन में मिलाना, चिकित्सा भत्ता एक हजार रुपये करना, दो वर्ष के अंतराल में एक मूल पेंशन के बराबर एलटीसी देना, विभिन्न विभागों में पेंशनरों के लंबित पड़े चिकित्सा बिलों का भुगतान करना आदि पेंशनरों की मुख्य मांगे है।

बैठक में चर्चा के दौरान खंड प्रधान ने संघ की गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से अपील की गई है कि सदस्यता अभियान नियमित चलाया जाए।
विज्ञापन


यदि सरकार ने उनकी उचित मांगों को मंजूर नही करती है तो सरकार उसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। कर्म चंद ने कहा कि संघ की नौ मई को जिला स्तरीय बैठक में इस आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

इस मौके पर बैठक में जिला प्रधान केसी गौतम, जिला वरिष्ठ उप प्रधान डीसी शर्मा, उपप्रधान रणजीत सिंह ठाकुर, महासचिव दीप चंद शर्मा, इकाई महासचिव शंभू राम जसवाल, वित्त सचिव जोगेंद्र पुंडीर, शाली ग्राम, धर्म सिंह चौहान, देशराज शर्मा, जगदीश चंद शर्मा, जैसी राम पुरी, प्रेस सचिव अनिरुद्ध डोगरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें