फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 परिवार कर रहे खुले में शौच

Wed, 20 Apr 2016 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोटा
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अग्घार में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत कार्यक्रम पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए बताया कि पंचायत 30 परिवार अभी भी खुले में शौच कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन परिवारों की सूची पंचायत ने विभाग को भेज दी है। कृषि विभाग से प्रसार अधिकारी राम लाल ने उपस्थित किसानों को खेत-बाड़ी की आधुनिक तकनीकों से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने जायका योजना के तहत सिंचाई योजना का कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई।

पंचायत में लावारिस मवेशियों और बंदरों से फसलों से होने वाले नुकसान पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर पंचायत की वार्ड सदस्य रजनी देवी, प्रोमिला, कमला देवी, रोशनी देवी, ब्रह्मदास और कृपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें