संवाद न्यूज एजेंसी
अवाहदेवी (हमीरपुर)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई टौणीदेवी की मासिक बैठक शनिवार को अवाहदेवी माता मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा ने की।
उन्होंने पेंशनरों को खंड में चल रहीं गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए सदस्यता कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की। बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया।
पेंशनरों ने जनवरी 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों की लंबित ग्रेच्युटी, लीव-इनकैशमेंट की संशोधित बकाया राशि, चिकित्सा बिलों का भुगतान व महंगाई भत्ता की देय किस्तें जारी न करने पर रोष जताया।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से हिमाचल दिवस पर पेंशनरों की मांगें पूरा करने का अनुरोध किया। बैठक में संघ के प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम, मुख्य संरक्षक योगराज शर्मा, वित्त सचिव शंभू राम जसवाल, प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान सुभाष चंद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।