फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार रुपये दिया जाए चिकित्सा भत्ता : संघ

Mon, 05 Dec 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
विज्ञापन
पेंशन - फोटो : demo pics
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की बैठक सोमवार को स्थानीय यशपाल साहित्य सदन में की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष ओपी शर्मा ने की।
विज्ञापन


बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में सरकार से मांग की गई कि मासिक चिकित्सा भत्ता तीन हजार रुपये, पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का शीघ्र भुगतान, पेंशन भत्ते को मूल पेंशन में बदलने और मई 2003 के बाद भर्ती कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग उठाई।

संघ ने सरकार से इन मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई है। एसोसिएशन की ओर से बीते दिनों धनेटा में लगाए निशुल्क आई कैंप में जिन 53 आंख के रोगियों की जांच के बाद ऑपरेशन जोनल अस्पताल हमीरपुर में करवाने को कहा था, उनमें से अब तक 20 मोतियाबिंद मरीजों ने ही ऑपरेशन करवाए हैं।
विज्ञापन


शेष 33 मरीजों से आग्रह किया गया है कि वे किसी भी मंगलवार या वीरवार को जोनल अस्पताल में ऑपरेशन करवा सकते हैं। बैठक में निर्णय लिया गया है कि जिन पेंशनरों की 5 जनवरी 2017 को आयु 80 साल या इससे अधिक हो चुकी है, उन्हें एसोसिशएन सम्मानित करेगी।
विज्ञापन


बैठक में डॉ. कुलदीप गढवाल ने शूगर के लक्षण और रोकथाम बारे विस्तार से बताया।  बैठक में विशेषर दत्त, शिवकुमार डोगरा, मनोहर लाल, ब्रह्म दत्त, अमर सिंह परिहार, नानक चंद, जगदेव सिंह कौशल, केदार नाथ, धर्म चंद, जय किशन, दूनी चंद, प्रेम चंद, प्रीतम चंद, राम कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें