फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कलूर पंचायत में मृत मिला मोर

Mon, 26 Jan 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मृत मोर को कब्जे में लेते हुए वन विभाग के अधिकारी। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत कलूर पंचायत में रविवार सुबह एक मृत मोर मिलने से सनसनी फैल गई। पंचायत उपप्रधान जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह सुबह अन्य युवाओं के साथ जब क्षेत्र में टहल रहे थे, तो उनकी नजर इस मृत पड़े मोर पर पड़ी।
विज्ञापन

इसके उपरांत उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। कुछ ही समय में मौका पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मृत मोर को कब्जे में ले लिया। इसके बाद हमीरपुर में वन्य प्राणी विभाग परिसर में इसका पोस्टमार्टम करवाया गया।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी बीमारी या संक्रमण के कारण इसकी मौत हुई है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। इस संबंध में वन विभाग नादौन के कार्यकारी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पोस्टमार्टम के बाद मोर का नियमों के अनुसार संस्कार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें