फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में मरीजों को मिलेगी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सुविधा

Sat, 01 Mar 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज का भवन। फाइल फोटो
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जल्द ही मरीजों को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को पर्ची काउंटर में पर्ची बनाने के लिए लंबी कतारों में लगने से निजात मिलेगी। वहीं इस दौरान चिकित्सक मरीज की जांच करने के उपरांत टेस्ट व दवाइयों की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से देगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से एक एप तैयार की जा रही है। इस एप को एचएमआईएस (अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली) से जोड़ा जाएगा। मरीज एप को डाउनलोड करेगा। इसके उपरांत जिस ओपीडी में मरीज स्वास्थ्य जांच करवाना चाहता हैं, वहां का चिकित्सक उस मरीज को ओपीडी में आने के साथ-साथ स्वास्थ्य जांच के लिए समय उपलब्ध करवाएगा। स्वास्थ्य जांच के बाद यदि किसी मरीज को टेस्ट करवाने की जरूरत होगी तो ऑनलाइन माध्यम से ही टेस्ट और दवाइयों की जानकारी दी जाएंगी। कितनी ओपीडी के मरीजों को यह सुविधा दी जानी हैं, यह निर्णय बाद में लिया जाएगा। सुविधा से मरीजों के समय की भी बचत होगी। मेडिकल कॉलेज में रोजाना काफी संख्या में मरीज स्वास्थ्य जांच के लिए आते हैं। उन्हें पंक्तियों में लगकर पर्ची बनानी पड़ती है। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट से मरीजों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज में मरीजों को चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा शुरू होगी। एप को तैयार किया जा रहा है। एप को डाउनलोड करने के उपरांत निर्धारित प्रक्रियाओं को अपनाकर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट मिल सकती है। स्वास्थ्य जांच के बाद ऑनलाइन ही टेस्ट और दवाइयों का परामर्श दिया जाएगा।ॉ
विज्ञापन

-डॉ. अजय शर्मा, एमएस, डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें