संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। बीते दो दिनों से जिला में जारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को भी लगातार बारिश के कारण सड़कों में जलभराव हो गया। जिस कारण दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को दिन भर बारिश होती रही जिससे आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह बिजली सेवा भी बाधित रही, जिसे बहाल कर लिया गया। बिजली बोर्ड के एसई आशीष ने कहा कि बोर्ड को अब तक करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
वहीं लंबलू के समीप सड़क का हिस्सा धंस गया। हालांकि इस मार्ग पर यातायात बाधित नहीं हुआ है। लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के अधिशाषी अभियंता नरेंद्र ने कहा कि दो दिनों में करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गलोड़ कस्बे के अंतर्गत सरेड़ी में साठ साल पुराना आम का पेड़ सुबह 7:40 बजे सड़क पर खड़ी गाड़ी पर गिर गया।
इसकी चपेट में सरेड़ी गांव के सुरेश कुमार की गाड़ी आई है। पेड़ गिरने से कश्मीर-सरेड़ी सड़क पर करीब तीन घंटे यातायात बाधित रहा। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें आई। लोक निर्माण विभाग को जैसे ही सूचना मिली, जेसीबी तथा कर्मचारी भेजकर सड़क कको बहाल करवाया और आम के पेड़ के नीचे फंसी गाड़ी को भी बाहर निकाला। जिस वक्त यह पेड़ गिरा, उस समय सरेड़ी गांव के छोटे-छोटे बच्चे स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे।
जैसे ही आम का पेड़ गिरने लगा, बच्चे वहां से भाग गए। नादौन बस स्टैंड के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उचित निकासी न होने के कारण पानी सड़क पर जमा हो गया। नादौन की कई गलियों में भी पानी जमा हो गया। नादौन विश्राम गृह के साथ बनी पुलिया के नीचे पानी की क्रॉसिंग है लेकिन नाले के निर्माण के समय विभाग ने इसमें प्रयोग की गई शटरिंग को नहीं हटाया जिसके कारण अब समस्या पेश आ रही है। शहर का सारा पानी सड़क तथा पुल पर जमा हो रहा है। उधर उपमंडलाधिकारी नादौन राकेश शर्मा ने बताया कि समस्या के बारे में जानकारी मिली है, जल्द ही समाधान किया जाएगा।
हमीरपुर बाजार में बारिश के बीच अपने गंतव्य की ओर जाते लोग। संवाद