फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर अस्पताल में बढ़ गए पेट की बीमारी से संबंधित मरीज

Wed, 21 May 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गर्मी के चलते लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। सुजानपुर अस्पताल में पेट की बीमारी से संबंधित मरीजों की संख्या में हल्का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, सामान्य दिनों में जहां दस से पंद्रह मरीज पेट की बीमारी से संबंधित अस्पताल आते थे, अब यह संख्या बढ़कर तीस से चालीस हो गई है। अस्पताल में ज्यादातर लोग उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार से पीडि़त आ रहे हैं। सुजानपुर अस्पताल में रोजाना 200 से 250 की ओपीडी रहती है।
वहीं, गर्मी के मौसम में सेहत का ख्याल नहीं रखने पर अक्सर लोग बीमारी का शिकार हो जाते हैं। चिकित्सकों की मानें तो इन दिनों काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। फल व सब्जियों को धोकर खाना चाहिए। साफ पानी का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

उधर सुजानपुर अस्पताल के एमओ डॉ विवेक वर्मा ने कहा कि गर्मी में लोगों को अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देना चाहिए। गैस्ट्रो, बुखार, उल्टी, दस्त से पीडि़त मरीजों में हल्की बढ़ोतरीतरी हुई है। रोजाना तीस से चालीस मरीज अस्पताल में उपचार के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को उचित स्वास्थ्य सलाह दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें