फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खनन रक्षक की 55 उम्मीदवारों ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा

Wed, 21 May 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अणु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के मैदान में खनन रक्षक की शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेते अभ
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में खनन रक्षकों के पांच पदों को भरने के लिए मंगलवार को अणु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के मैदान में उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता परीक्षण किया गया। इस अवसर पर कुल 108 आवेदकों में से 91 उम्मीदवारों ने इस परीक्षण में भाग लिया।
विज्ञापन

इनमें 60 युवक और 31 युवतियां शामिल थीं। सुबह 9:30 से शुरू हुए इस परीक्षण में कुल 55 उम्मीदवार सफल हुए। सफल उम्मीदवारों में 42 युवक और 13 युवतियां शामिल हैं। यह शारीरिक दक्षता परीक्षण की प्रक्रिया एडीसी अभिषेक गर्ग की उपस्थिति में संपन्न करवाई गई। अब इन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
एनसीसी फॉर्म सहित अन्य मानंदडों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। उसके बाद अंतिम परिणाम जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी। शरीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान खनन अधिकारी एवं चयन समिति के सदस्य सचिव राजीव कालिया, डीएसपी हमीरपुर, उद्योग विभाग की प्रबंधक रीता देवी, ईआई प्रवेश कपूर, उद्योग प्रसार अधिकारी सुमन, मनदीप, गगन, प्रदीप कुमार, उद्योग विभाग और खनन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

अणु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के मैदान में खनन रक्षक की शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेते अभ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें