फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को घर पर मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को मिलीं पांच गाड़ियां, कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण
जिले में 441 मरीज चिह्नित, जिन्हें पैलिएटिव केयर की आवश्यकता
नवीन ठाकुर
हमीरपुर। गंभीर और असाध्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अब इलाज और देखभाल के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। स्वास्थ्य विभाग जिले में जल्द ही पैलिएटिव केयर (उपशामक देखभाल) सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। इसके तहत प्रशिक्षित मेडिकल ऑफिसर मरीजों के घर जाकर उनकी स्वास्थ्य जांच और देखभाल करेंगे। इस सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग को पांच गाड़ियों की व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई गई है।
जिले में करीब 441 ऐसे मरीज चिह्नित किए हैं, जिन्हें पैलिएटिव केयर की आवश्यकता है। इनमें कैंसर, किडनी, हृदय रोग और अन्य असाध्य बीमारियों से पीड़ित मरीज शामिल हैं। इन मरीजों को नियमित देखभाल, दर्द से राहत और मानसिक संबल की जरूरत होती है। नई व्यवस्था के तहत ऐसे मरीजों को घर पर ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की योजना है।
विज्ञापन

पैलिएटिव केयर शुरू करने के लिए जिले के पांच मेडिकल ऑफिसर और पांच नर्सें केरल में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। प्रशिक्षण के बाद जिले के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में स्वास्थ्य कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया, ताकि मरीजों की देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम तैयार हो सके। योजना के तहत प्रशिक्षित मेडिकल ऑफिसर मरीज के घर जाकर उसकी स्थिति का आकलन करेंगे। इसके बाद मरीज के परिजनों को भी देखभाल के जरूरी तरीके बताए जाएंगे। जिस स्वास्थ्य खंड के अंतर्गत मरीज आता है, वहां के स्वास्थ्य कर्मी लगातार मरीज की स्थिति की जानकारी और फीडबैक लेते रहेंगे।
बॉक्स
पैलिएटिव केयर से बेहतर होगी जीवन की गुणवत्ता
पैलिएटिव केयर यानी उपशामक देखभाल ऐसी स्वास्थ्य सेवा है, जिसका उद्देश्य गंभीर और असाध्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों के जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाना है। इसमें केवल बीमारी का उपचार ही नहीं, बल्कि मरीज के शारीरिक दर्द, मानसिक तनाव और भावनात्मक परेशानियों को भी कम करने पर ध्यान दिया जाता है। इसमें डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम मरीज से बातचीत कर उसकी समस्याओं को समझती है। मरीज की साफ-सफाई, दवाइयां देने, भोजन करवाने और अन्य जरूरी देखभाल में सहयोग किया जाता है।
विज्ञापन


कोट
पैलिएटिव केयर शुरू करने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मियों को निपुण किया है। -डॉ. सतीश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें