फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिविल अस्पताल बस्सी में हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने से मरीज परेशान

Sat, 09 May 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सिविल अस्पताल सुजानपुर का भवन। संवाद
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बस्सी में शुक्रवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ के उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इलाज करवाने पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी डॉक्टर नहीं मिले, जिसके चलते उन्हें बिना उपचार के लौटना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल में पहले से ही एक्सरे सुविधा न होने के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को जब लोग जांच के लिए पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि चिकित्सक रात्रि सेवा में थे, इसलिए वे दिन की ओपीडी में उपस्थित नहीं हो सके।
मरीजों का कहना है कि अस्पताल में केवल एक ही हड्डी रोग विशेषज्ञ होने से यह स्थिति बार-बार उत्पन्न हो रही है। कई मरीज सुबह नौ बजे से ही अस्पताल पहुंचकर इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सिविल अस्पताल में कम से कम दो हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनात किए जाएं, ताकि एक डॉक्टर रात्रि सेवा में हो तो दूसरा दिन की ओपीडी में मरीजों का इलाज कर सके।
इस संबंध में बीएमओ ललित कालिया ने बताया कि अस्पताल में फिलहाल एक ही हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनात है। डॉक्टर रात्रि ड्यूटी में थे, इसलिए दिन की ओपीडी में उपलब्ध नहीं हो सके, जिसके कारण मरीजों को असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें