दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालकनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को मंदिर में श्रद्धालुओं ने कुल 22 लाख 59 हजार 776 रुपये का चढ़ावा अर्पित किया।
इसमें नकद राशि 15 लाख 35 हजार 826 रुपये और दान राशि 7 लाख 23 हजार 950 रुपये शामिल रही। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने 126 ग्राम 180 मिलीग्राम चांदी भी भेंट की।
विदेशी मुद्रा के रूप में भी बड़ी मात्रा में भेंट प्राप्त हुई, जिसमें इंग्लैंड पाउंड, यूएस डॉलर, यूरो, कनाडा डॉलर, यूएई दिरहम और सऊदी अरब रियाल सहित अन्य देशों की मुद्राएं शामिल हैं।
शुक्रवार को करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालकनाथ के दर्शन किए। गर्मी के मौसम और अवकाश के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है।
वहीं, मंदिर अधिकारी सुभाष मल्होत्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। संवाद