फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी में एचआरटीसी बस न रुकने से यात्री परेशान

Mon, 16 Feb 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत हमीरपुर से मंडी वाया भरेड़ी चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस भरेड़ी में नहीं रुक रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार के दिन समस्या और भी गंभीर हो जाती है। अवकाश वाले दिन निजी बसें बहुत कम चलती हैं। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों में मनोहर लाल, संजय, राजीव, विनय, कमलेश, विजय, सुनील, लक्ष्य, सुंदर और कमल प्रकाश ने बताया कि कुछ दिनों से यह समस्या आ रही है।
विज्ञापन

रोजाना भरेड़ी बस स्टॉप पर लोग बस का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन बस चालक बस नहीं रोकते। इससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने भी आरोप लगाया है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि भरेड़ी में बस का नियमित ठहराव सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समाधान नहीं हुआ तो वे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
वहीं, एचआरटीसी मंडल हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक राज कुमार पाठक ने बताया कि इस बारे में जानकारी हासिल कर समस्या हल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें