सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम बड़सर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक कोठी पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
केवाईसी:
प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से गोइस व दाड़ी पंचायत में सुबह 10 बजे पंजीकृत कामगारों के लिए केवाईसी शिविर का आयोजन किया जाएगा।
भंडारा:
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शिव मंदिर डिडवीं व हमीरपुर में पूर्वाह्न 11:00 से शाम चार बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन:
भ्याड़ गोदड़िया सिद्ध एवं बगलामुखी मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा में कथा व्यास मनोहर लाल शर्मा शिव-पार्वती मिलन का प्रसंग सुनाएंगे।
काम की बात:
सड़क बंद:
मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते पनयाली-कश्मीर सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूर्णतया: बंद रहेगी। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक पनयाली-समजल सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।