फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों में परोल और लड़कियों में आर्मी पब्लिक स्कूल डगसाई विजेता

Wed, 12 Oct 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
साईं विजन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में आयोजित इंडियन स्कूल राज्य स्तरीय बास्केटबॉल स्कूल लीग टूर्नामेंट का बुधवार को समापन हो गया। हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में समाजसेवी बिमला संधु ने बतौर मुख्यातिथि शिकरत की। इस लीग टूर्नामेंट में प्रदेश की 16 टीमों ने भाग लिया जिसमें 8 लड़कों व 8 लड़कियों की टीमें शामिल रहीं। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 210 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन


लीग प्रतियोगिता में कांगड़ा, हमीरपुर, सोलन, शिमला जिलों की लड़के व लड़कियों की टीमों ने भाग लिया। मुख्यातिथि ने आयोजकों को बास्केटबाल के ग्लास बोर्ड लगवाने के लिए 31000 रुपये दिए। फाइनल मुकाबलों में सीसे परोल ने आर्मी पब्लिक स्कूल डगसाई को 55-50 से हराकर खिताब अपने नाम किया और लड़कियों में आर्मी पब्लिक स्कूल डगसाई ने केंद्रीय विद्यालय शिमला को हर कर खिताब अपने नाम किया जबकि साईं विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी तृतीय स्थान पर रहा।

मुख्यातिथि ने विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान प्राप्त करने वालों को ट्रॉफी और क्रमश: 25000, 15000 व 10000 रुपये देकर सम्मानित किया। इस मौके पर साईं विजन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन वीरेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद डोगरा, टेक्निकल बोर्ड के चेयरमैन डीसी चौहान, साहिल, राकेश डोगरा, प्रीतम पाल, मनोज कुमार, समन्वयक सुनीता शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें