फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में टिप्पर, महिला वर्ग में लदरौर ओवरआल चैंपियन

Wed, 12 Oct 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के पास सिंथेटिक ट्रैक पर चल रही तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हो गया। इसमें कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए मुकाबलों में पांच हजार मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल टिप्पर का अमन प्रथम, टिप्पर का ही अभिषेक द्वितीय और कुठेड़ा का साहिल तीसरे स्थान पर रहा। तीन हजार मीटर महिला वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डिडवीं टिक्कर की साक्षी प्रथम, पनसाई की रवीना बेगम द्वितीय और पौहंज की अंकिता तृतीय स्थान पर रही।

4-100 मीटर पुरुष वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बोहणी प्रथम, एनपीपीएस मलोटी द्वितीय और कुठेड़ा तृतीय स्थान पर रहे। 4-100 मीटर महिला वर्ग में राजकीय उच्च स्कूल सुजानपुर प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कक्कड़यार द्वितीय और बोहणी तृतीय स्थान पर रहे। मंगलवार देर शाम खेले गए मुकाबलों में लंबी कूद पुरुष वर्ग में भलेठ का रोहित प्रथम, धनेड़ का निखिल द्वितीय और जोलसप्पड़ का रसीद मोहम्मद तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


महिला वर्ग में हमीरपुर से रितिका प्रथम, कुठेड़ा की अंजना द्वितीय और करोट की मंजू तृतीय रूथान पर रही। ऊंची कूद पुरुष वर्ग में जंदड़ू का संजीव प्रथम, कुठेड़ा का सचिन द्वितीय और नादौन का सौरभ तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में एसडी स्कूल की कृतिका प्रथम, जंदड़ू की रजनी द्वितीय और करोट की मंजू तृतीय स्थान पर रही। शॉट पुट पुरुष वर्ग में नाल्टी का रजत प्रथम, धवीरी का अभिजीत द्वितीय और भरेड़ी के आशीष तृतीय स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में कुठेड़ा की प्रियंका प्रथम, हिम अकादमी की सुचिता द्वितीय और जंदड़ू की रजनी तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग में भरेड़ी का आशीष प्रथम, नादौन का मोहिंद्र द्वितीय और डिडवीं का निशांत तृतीय स्थान पर रहा। महिला वर्ग में धवीरी की सुमन प्रथम, करोट की अंजली द्वितीय और कुठेड़ा की प्रियंका तृतीय स्थान पर रही। जेवलिन थ्रो पुरुष वर्ग में नाल्टी का रजत प्रथम, धवीरी का अभिजीत द्वितीय और प्रिंस तृतीय स्थान पर रहा।

वहीं महिला वर्ग में धवीरी की सुमन प्रथम, दीक्षा द्वितीय और पूजा तृतीय स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग में टिप्पर स्कूल प्रथम और नाल्टी द्वितीय स्थान, वहीं महिला वर्ग में लदरौर स्कूल प्रथम और कक्कड़यार स्कूल द्वितीय स्थान पर ओवरऑल चैंपियन रहे। एम पब्लिक स्कूल का निशांत पुरुष वर्ग में और एसडी स्कूल की कृतिका महिला वर्ग में बेस्ट एथलीट रहे। समापन समारोह पर मुख्यातिथि कुलदीप पठानिया ने विजेता रहे छात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें