फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद हमीरपुर के विश्राम गृह के साथ बनेगी पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम चरण में कोर्ट परिसर के साथ खड़े वाहन होंगे पार्क
विज्ञापन

पूर्व में पार्किंग न होने से होती थी परेशानी, अब मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर की ओर से कोर्ट परिसर के साथ विश्राम गृह के साथ पार्किंग का निर्माण करवाया जाएगा। पार्किंग बनने से बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को वाहन पार्क करने में आसानी होगी। नगर परिषद हमीरपुर की ओर से विश्राम गृह के साथ पार्किंग निर्माण कार्य पर 1.16 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। पार्किंग स्थल में वाहनों को पार्क करने के लिए शेड का निर्माण किया जा रहा है। बारिश और धूप में यहां गाड़ियां आसानी से पार्क हो सकेंगी।
पूर्व में पार्किंग स्थल न होने से विश्राम गृह में आने वाले लोगों और कोर्ट परिसर में दस्तावेजों से संबंधित कार्य कराने आने वाले को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। वहीं, जगह न होने के कारण वाहन चालक बेतरतीब तरीके से सड़क किनारे वाहन पार्क कर देते थे। इससे अक्सर जाम की समस्या बनी रहती थी लेकिन अब पार्किंग बनने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। नगर परिषद हमीरपुर के पास वर्तमान में महज चार ही पार्किंग स्थल हैं। ऐसे में नया पार्किंग स्थल बनने नगर परिषद को अच्छी आमदन होगी और लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि कोर्ट परिसर के साथ विश्राम गृह परिसर में पार्किंग का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। पार्किंग स्थल बनने से लोगों को वाहन पार्क करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें