फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब रिजल्ट पर प्रिंसिपल बदलने की मांग

Thu, 09 Jun 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
ट्रांसफर की मांग। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिला हमीरपुर के तहत एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दसवीं और बारहवीं के खराब रिजल्ट पर बच्चों के अभिभावक भड़क गए हैं। गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल प्रिंसिपल को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें शीघ्र स्कूल से ट्रांसफर करने की मांग की है।
विज्ञापन


अभिभावकों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को शिकायत भी भेज दी है। अभिभावकों का कहना है कि जब से स्कूल में एक महिला प्रिंसिपल ने ज्वाइन किया है, यहां का शैक्षणिक माहौल खराब हो गया।

अभिभावकों में नीलम कुमारी, कमलेश कुमारी, मंगला देवी, कैलाशो देवी, रतन चंद, विजय कुमार, सपना देवी, सुनीता, विद्या देवी, सुमन लता, कांता देवी, सुरजीत सिंह, विनोद कुमार, रमा, पंकज भारद्वाज, देशराज, सुमना, सावित्री देवी, लता देवी और दिलजीत सिंह ने कहा कि इस बार स्कूल में दसवीं का रिजल्ट 50 फीसदी और बारहवीं का रिजल्ट सिर्फ 25 फीसदी रहा।
विज्ञापन


इससे पहले इस स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत आता रहा है। उन्होंने कहा कि मिडल स्कूल से स्तरोन्नत कर वर्ष 2006-07 में इसे सीनियर सेकेंडरी किया गया।

बीते साल एक महिला प्रिंसिपल का इस स्कूल में तबादला हुआ लेकिन, प्रिंसिपल की कार्यप्रणाली सही नहीं होने से पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अभिभावकों ने मुख्यमंत्री से इस स्कूल में किसी नए प्रिंसिपल की तैनाती की मांग की है ताकि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें