फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटवाड़ को डबरेड़ा पंचायत से जोड़ने के विरोध में उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत लंबलू के गांव झटवाड़ के बाशिंदों ने उन्हें डबरेड़ा पंचायत में जोड़ने का विरोध किया है। गांव सुधार सभा, महिला मंडल और वार्ड सदस्य की अगुवाई में हुई ग्रामीणों की बैठक में लोगों ने प्रस्ताव पारित कर पंचायती राज विभाग, उपायुक्त हमीरपुर और मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को प्रेषित किया है। इसके अनुसार झटवाड़ गांव के ग्रामीणों ने लंबलू पंचायत का विभाजन कर गांव को नई पंचायत डबरेड़ा में शामिल करने का पुरजोर विरोध किया है।
विज्ञापन

ग्राम सुधार सभा प्रधान बांका राम शर्मा, वार्ड सदस्य संतोष कुमारी और महिला मंडल प्रधान वीना देवी ने कहा कि पंचायत प्रधान और सचिव को पंचायती राज विभाग निर्देश दे कि गांव झटवाड़ के निवासियों को कोरम में बुलाकर इस निर्णय पर उनकी राय ली जाए। इस मौके ग्रामीण देश राज, शक्ति चंद, भूरू राम, शेखर चंद, प्रकाश चंद, वेद प्रकाश, सुभाष चंद, दरोगा राम, भगवान दास, पृथ्वी चंद, अमर सिंह, रिखी राम, सुभाष चंद, विनोद कुमार, राकेश कुमार, जयपाल शर्मा, प्रीतम चंद, बृज लाल, कश्मीरा देवी, सपना कुमारी, मीना कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों का हस्ताक्षरित पत्र पंचायती राज विभाग, उपायुक्त हमीरपुर, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री व प्रधान और सचिव ग्राम पंचायत लंबलू को सौंपा गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि झटवाड़ गांव को नई पंचायत डबरेड़ा में शामिल न किया जाए। क्योंकि उन्हें लंबलू नजदीक पड़ता है। अगर सड़क से जाना हो तो डबरेड़ा के लिए तीन किलोमीटर अतिरिक्त जाना पड़ेगा और खड्ड से होकर जाने में जंगली जानवरों व अन्य तरह का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें