फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज में मंडी के दो लोगों से 946 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत साहलवीं गांव में पुलिस ने जिला मंडी के कार सवार दो लोगों से 946 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार शाम को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से इन्हें 20 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

मुख्य आरक्षी नरेश कुमार 16 अगस्त को अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त करते हुए शाम को साहलवीं मोड़ नजदीक डेरा परोल पहुंचे तो भोरंज की तरफ से एक कार आई। जिसे रोककर जांच की कई तो 946 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ पर चालक ने अपना नाम महेश्वर सिंह गांव धरमहड़ डाकघर झटींगरी तहसील पधर जिला मंडी व दूसरी सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रमेश चंद गांव तरसवाण डाकघर थरटू खोड़ तहसील पधर जिला मंडी बताया। आरोपी लकड़ी काटने का काम करते हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। आरोपियों को कोर्ट ने 20 अगस्त तक रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें