फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी अस्पताल में नहीं शुरू हो सका पंचकर्म से उपचार

Tue, 15 Aug 2023 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। आयुर्वेदिक अस्पताल बिझड़ी में मरीजों को पंचकर्म और थैरेपी की सुविधा नहीं मिल पा रही है। विभाग से बार-बार मांग करने के बाद भी अस्पताल में पंचकर्म पद्धति से उपचार की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार से अस्पताल में पंचकर्मा पद्धति से उपचार शुरू करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में वीना देवी, सेवा सिंह, रमेश कुमार, पवन कुमार, विजय और राकेश आदि ने कहा कि अस्पताल दो दर्जन पंचायतों के केंद्र में स्थित है। वहीं, अस्पताल में रोजाना काफी संख्या में लोग इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं लेकिन, यहां पंचकर्म की सुविधा नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से अस्पताल में पंचकर्मा पद्धति शुरू करने की मांग उठाई है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने चार करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल का निर्माण तो करवा दिया है, लेकिन यहां मरीजों को इलाज की सुविधा देने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति नहीं किया गया है। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उधर, खंड आयुष अधिकारी बड़सर जगतार सिंह ने कहा कि शीघ्र ही विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मीटिंग करके आयुष अस्पताल में पंचकर्म और थैरेपी की सुविधा शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें