नादौन। उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण हमीरपुर व खंड विकास अधिकारी नादौन संजीव पुरी ने विकास खंड की ग्राम पंचायत भरमोटी खुर्द, झलाण, बदारन, बसारल, करोर, गौना, भदरोल का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
इस मौके पर आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इस दौरान कुछ पंचायत सचिव पंचायतघर से नदारद पाए गए, जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए विकास खंड अधिकारी संजीव पुरी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा। वहीं ग्रामीण विभाग अभिकरण के उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी कमल देव सिंह कंवर द्वारा ग्राम पंचायत भरमोटी खुर्द में प्रस्तावित ठोस कचरा निस्तारण संयंत्र स्थल का निरीक्षण किया व आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीपीओ अनिल डोगरा, कनिष्ठ अभियंता विकास डोगरा, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक अनिल कुमार मौजूद रहे।