फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पंचायत प्रधान के पिता ने मुक्तिधाम के लिए दान दी जमीन

Fri, 18 Jul 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
लगमन्वीं पंचायत के मन्वीं गांच में बनाया गया मुक्ति धाम। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। लगमन्वीं पंचायत प्रधान के पिता बृजलाल ने अपने दिवंगत पिता सरजू राम की स्मृति में मुक्तिधाम के निर्माण कार्य के लिए निजी भूमि दान की है। अब तीन गांवों टिहरी, समकरी और रोपडी के 35 परिवारों को सुनैहल खड्ड किनारे दाह संस्कार के लिए अच्छी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


लगमन्वीं पंचायत के प्रधान शशि शर्मा ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान लोगों को मुक्तिधाम बनाने का वादा किया था, जिसे अब पूरा करने में सफलता मिली है। मुक्तिधाम के निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये 15वें वित्तायोग से खर्च किए गए हैं। इसके अलावा एक लाख रूपये खर्च कर राशि ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से एकत्रित कर दान की है।
इस संबंधी ग्रामीणों में दीपा राम कालिया, कश्मीर चंद, संजय, विक्रम, प्रीतम चंद, संजय कुमार आदि का कहना है कि मुक्तिधाम के निर्माण के लिए भूमि दान करके ग्रामीणों के लिए अच्छी सुविधा तैयार हुई है। उन्होंने भूमिदान देने व आर्थिक सहयोग करने वाले ग्रामीणों को आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन


कोट

जहां पर विकास कार्यों में समाज का सहयोग होता है, वहां पर तेजी से विकास होता है। लगमन्वीं पंचायत में मुक्तिधाम के निर्माण के लिए भूमि दान करके व आर्थिक सहयोग करके ग्रामीणों ने सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन

-कुलवंत सिंह, खंड विकास अधिकारी भोरंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें