फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुखाणी में बनेगी पंचवटी, हर्बल पौधे भी लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत बणी के गांव तुखाणी में मनरेगा के तहत पंचवटी का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचवटी में बच्चों के खेलने के उपकरणों समेत वृद्धों के टहलने के लिए ट्रैक बनाया जाएगा। इसके अलावा यहां हर्बल पौधे भी लगाए जाएंगे। मनरेगा के तहत पंचवटी के लिए मस्टरोल जारी कर कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य में करीब दो दर्जन लोगों को लॉकडाउन के बाद मनरेगा के तहत रोजगार भी मिला है।
विज्ञापन

सरकार की योजना के तहत जिन पंचायतों में भूमि उपलब्ध है, वहां पंचवटी का निर्माण मनरेगा के तहत किया जा रहा है। इसी कड़ी में बणी पंचायत के तुखाणी गांव में भी भूमि उपलब्ध होने के चलते यहां कार्य शुरू हो गया है। वृद्धों, बच्चों सहित अन्य लोगों को इस पंचवटी का लाभ मिलेगा। ग्राम पंचायत बड़सर की प्रधान शैलजा बन्याल ने कहा कि पंचवटी का कार्य शुरू हो गया है। मनरेगा के तहत इस कार्य को किया जाएगा। पंचवटी बनने के बाद यहां हर्बल गार्डन भी बनाया जाएगा। बच्चों के लिए झूलों समेत वृद्धों को टहलने के लिए ट्रैक और बैठने के लिए बैंच भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें