फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चित्रकला प्रतियोगिता में पलक और पूर्वा प्रथम

Sun, 02 Feb 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेठ में शनिवार को वेटलैंड-डे मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वेटलैंड्स के संरक्षण और उनके महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस मौके पर स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता में पलक और पूर्वा प्रथम, नीतिका व सुनैना द्वितीय और निखिल तृतीय स्थान पर रहे। नारा लेखन में अभय प्रथम, श्रद्धा द्वितीय और मुस्कान तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल प्रधानाचार्य मंजरी महाजन ने वेटलैंड्स के पारिस्थितिक संतुलन में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से अपील की कि वह जल निकायों को प्रदूषण से बचाने और हरित क्षेत्रों को संरक्षित करने के लिए प्रयास करें।
वहीं, विज्ञान अध्यापिका हेमलता ने इस वर्ष की थीम प्रोटेक्टिंग वेटलैंड्स फॉर अवर काॅमन फ्यूचर के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर साथ-साथ अध्यापक सुरेश कुमार, राकेश राणा, विजय कुमार, सीमा देवी, रंजू वाला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें