फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाइक के नीचे दबने से तीन वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के आंगन में खड़ी बाइक से खेल रहा था बच्चा, स्टैंड हटने से नीचे दबा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी (हमीरपुर)। थाना बड़सर के तहत एक तीन वर्षीय बच्चे की बाइक के नीचे दबने से मौत हो गई है। यह घटना शनिवार शाम छह बजे के करीब की है। जानकारी के मुताबिक बिझड़ी पंचायत के ढूढ़ार गांव में तीन वर्षीय अर्थव पुत्र अमित कुमार मोटरसाइकिल से खेल रहा था। इस दौरान बाइक का स्टैंड अचानक निकल गया और बच्चा बाइक के नीचे दब गया। गंभीर अवस्था में बच्चे के परिजन उसे बड़सर अस्पताल लाए लेकिन बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बच्चा घर के आंगन में लगी बाइक से खेल रहा था। अचानक बाइक का स्टैंड निकलने से बच्चे पर गिर गई। बच्चे को बचाने का परिजनों ने प्रयास किया। बच्चे को तुरंत बाइक के नीचे से निकाल कर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया लेकिन मासूम की तब तक मौत हो चुकी थी। बड़सर अस्पताल में बच्चे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अर्थव माता पिता का इकलौता बेटा था। अर्थव के पिता अमित सब्जी का कारोबार करते हैं जबकि माता गृहिणी है। बच्चे की मौत से गांव में शोक का माहौल है। थाना पुलिस बड़सर ने बीएनएस की धारा 194 के तहत केस दर्ज किया है। बड़सर थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें