फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद विकास की गति प्रभावित : विजय

Tue, 25 Aug 2026 04:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गांधी चौक पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए। संवाद
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार के खिलाफ गांधी चौक पर भाजपा ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ गांधी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हमीरपुर जिले के पांच विकास खंडों में पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव करवाने में जानबूझकर देरी कर रही है।
निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित रखना पूरी तरह असंवैधानिक और लोकतंत्र विरोधी है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर किन कारणों से वह पंचायत संस्थाओं को उनके निर्वाचित नेतृत्व से वंचित रखना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों और कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले भाजपा नेताओं राजिंदर सिंह राणा और सुधीर शर्मा के खिलाफ कानून का दुरुपयोग करते हुए अनुचित एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में विकास की गति प्रभावित हुई है। अनेक संस्थानों की संख्या में कटौती की गई है। जोलसप्पड़ स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचा लगभग दो वर्ष पहले तैयार होने के बावजूद आज तक इसे पूरी तरह शुरू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने पंचायत समिति अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के चुनाव शीघ्र नहीं करवाए तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं के साथ इसी प्रकार का व्यवहार जारी रखा, तो भाजपा प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना संघर्ष और तेज करेगी। इस अवसर पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी अमित शर्मा, जिला महामंत्री अजय रिंटू शर्मा एवं राजेश सहगल सहित विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें