फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जड़ोह, दयोग और गरसाहड़ में बनेंगे ओवर हेड टैंक : सुरेश

Mon, 03 Nov 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हनोह में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में मौजूद विधायक सुरेश कुमार व अन्य। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज की हनोह पंचायत में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने कहा कि जड़ोह, दयोग और गरसाहड़ में ओवर हेड टैंक का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू जनहित में कई फैसले ले रहे हैं। ऐसे फैसले पहले लोगों को कड़वे लग रहे हैं, लेकिन बाद में इसके परिणाम अच्छे लग रहे हैं। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 550 करोड़ रुपये के विकास कार्य जारी हैं।

उन्होंने गारू में बस्ती को एंबुलेंस रोड, जड़ोह से फकडूही सड़क की मरम्मत करवाने, महिला मंडल को दो लाख रुपये देने और जड़ोह और हनोह में सड़क के किनारे दो वर्षाशालिकाएं बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, एससी मोर्चा अध्यक्ष दीप चंद, सेवादल अध्यक्ष सुरेंद्र जरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें