फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ओएसए भोरंज 15 को लगाएगी निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Tue, 06 Aug 2024 05:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन भोरंज के सदस्य बैठक के दौरान। -स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ओएसए) भोरंज की बैठक सोमवार को उपमंडल मुख्यालय में हुई। बैठक में ओएसए ने आगामी कार्यक्रमों और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

इस दौरान निर्णय लिया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को बस्सी में ओएसए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करेगी। एसोसिएशन के सचिव किशोर आजाद ने कहा कि इस शिविर में विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण निशुल्क किए जाएंगे। इसमें सामान्य स्वास्थ्य जांच, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, घुटने का दर्द, सर्वाइकल और अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच शामिल हैं।
ओएसए भोरंज ने अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग शिविर का लाभ उठाएं। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सुदेश ठाकुर, देवेंद्र सिंह ठाकुर, सुनील कौंडल, उपाध्यक्ष क्रांति ठाकुर, कोषाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, सह सचिव आकाश, मीडिया प्रभारी कश्मीर सिंह, अधिवक्ता दिनेश संधू, कुलदीप पटियाल, पुरषोत्तम लाल, पवनेश भट्ट आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें