फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ ने संभाला पदभार

Thu, 20 Nov 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश दड़ोच। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक सर्जन) डॉ. राकेश दड़ोच ने पदभार संभाल लिया है। करीब डेढ़ साल बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद भरा है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति से अब क्षेत्र के लोगों को हड्डी से संबंधित बीमारियों और फ्रेक्चर आदि का उपचार स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगा। उन्हें अब उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। भोरंज अस्पताल में रोजाना 200 से 250 ओपीडी होती है। इनमें हड्डी रोग से पीड़ित करीब 80 लोग पहुंचते थे।
गौर हो कि डेढ़ साल पहले यहां पर कार्यरत विशेषज्ञ चिकित्सक का तबादला हो गया था। उसके बाद यहां पर हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मरीजों को उपचार के लिए हमीरपुर और निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

अब हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों को भोरंज में ही उपचार मिलना शुरू हो जाएगा। उधर, बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया ने बताया कि डॉ. दड़ोच ने हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में ज्वाइन किया है। लोगों ने भी डॉ. राकेश की तैनाती का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें