फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्मार्ट मीटर का विरोध, नोटिस से भड़के लोग पहुंचे कार्यालय

विज्ञापन
टपरे पंचायत के ग्रामीण बिजली बोर्ड कार्यालय टौणी देवी के एसडीओ के समक्ष अपनी बात रखते हुए। स्रो
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। बमसन ब्लॉक की टपरे पंचायत के दरकोटी और अपर दरोगन में स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीणों और बिजली बोर्ड के बीच तकरार बढ़ गई है।
विज्ञापन

सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण बिजली कार्यालय टौणीदेवी पहुंचे और एसडीओ दीपक चौहान के सामने विरोध दर्ज करवाया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और कनेक्शन काटने के नोटिस दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि वे गांव में स्मार्ट मीटर नहीं लगवाना चाहते। बिना सहमति मीटर लगाने या बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई हुई तो सामूहिक विरोध किया जाएगा। उन्होंने बोर्ड से उपभोक्ताओं पर दबाव बनाने के बजाय उनकी आपत्तियां सुनकर संवाद के जरिये समाधान निकालने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान पंचायत प्रधान प्रदीप कुमार, उपप्रधान हरनाम चंद, सुमना देवी, शक्ति चंद और सूबेदार कश्मीर सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें