फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बल्हडूहक में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध

Wed, 16 Sep 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रंगस (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बल्हडूहक में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर लोगों का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को सामुदायिक केंद्र बल्हडूहक में इस मुद्दे को लेकर विशेष बैठक हुई। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने पर कड़ा एतराज जताया।
विज्ञापन

बैठक में बिजली बोर्ड के अधिकारी और मीटर लगाने वाली कंपनी के कर्मचारी भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उनके समक्ष अपनी आपत्तियां रखते हुए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
पंचायत प्रधान अजय कुमार और उपप्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि पंचायत और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने स्मार्ट बिजली मीटर लगवाने से स्पष्ट इन्कार किया है।
विज्ञापन

इससे पहले भी बिजली बोर्ड के निर्देश पर कंपनी के कर्मचारी मीटर लगाने पहुंचे थे, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा था। इसके बावजूद दोबारा मीटर लगाने की कवायद शुरू होने पर लोगों ने एकजुट होकर विरोध जताया।
ग्रामीणों की मांग को देखते हुए पंचायत स्तर पर प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसमें स्मार्ट मीटर की तकनीकी उपयोगिता, लाभ और संभावित दिक्कतों को समझने के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि पूरी जानकारी सामने आने के बाद ही स्मार्ट मीटर को लेकर कोई फैसला होना चाहिए।
पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीणों की आपत्तियों को नजरअंदाज करने के बजाय पहले उनकी शंकाओं का समाधान किया जाना चाहिए। पंचायत लोगों की मांग को प्राथमिकता देते हुए बिजली बोर्ड के समक्ष अपना पक्ष रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें