फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में पैरा लीगल वॉलंटियर बनने का मौका, 28 जुलाई तक करें आवेदन

Sun, 26 Jul 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर जिले के पांच ग्राम विधिक सेवा केंद्रों में पैरा लीगल वॉलंटियरों की इंपैनलमेंट करेगा। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से 28 जुलाई तक पक्का भरो स्थित जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के एडीआर सेंटर में आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिले के बोहनी, पटलांदर, भोरंज, नादौन और बड़सर में ग्राम विधिक सेवा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से विभिन्न विकास खंडों की ग्राम पंचायतों को कानूनी सहायता सेवाओं से जोड़ा गया है।
यहां तैनात किए जाने वाले पैरा लीगल वॉलंटियर आम लोगों को कानूनी सहायता और विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण की मुफ्त कानूनी सहायता योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने और सभी के लिए न्याय सुलभ बनाने में पैरा लीगल वॉलंटियर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

कुलदीप शर्मा ने बताया कि पैरा लीगल वॉलंटियरों को कार्य दिवस के अनुसार 750 रुपये प्रतिदिन मानदेय दिया जाएगा। सामान्यतः उन्हें सप्ताह में दो से तीन दिन कार्य करना होगा। यह एक स्वैच्छिक सेवा है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का कम से कम मैट्रिक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदन 28 जुलाई तक जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के एडीआर सेंटर, पक्का भरो में जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें