फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सलौणी बाजार में सिर्फ एक सार्वजनिक शौचालय, वह भी लंबे अरसे से बंद

Sat, 26 Apr 2025 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सलौणी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के सलौणी कस्बे में सार्वजनिक शौचालय का संचालन बीते कई वर्षों से सवालों के घेरे में है। शौचालय का निर्माण कर स्थानीय पंचायत ने वर्षों पूर्व इसे व्यापार मंडल के हवाले किया था, लेकिन अब इसके संचालन में बरती जा रही कोताही बाजार में पहुंचने वाले ग्राहकों और दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।
विज्ञापन

लंबे समय से गंदगी के अंबार से भरे शौचालय पर मालिकाना हक स्वच्छता अभियान को दाग लगा रहा है, लेकिन शौचालय में साफ-सफाई और रखरखाव को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। शौचालय पर मालिकाना हक में पंचायत और व्यापार मंडल के बीच तर्क-वितर्क चल रहा है। शौचालय में साफ सफाई न होने से ताला लटका है। इससे बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को शौचालय जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या तो महिलाओं और बच्चों को हो रही है।
वर्तमान में बाजार के बीच में स्थापित शौचालय में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। वहीं, महिला शौचालय लंबे समय से बंद है। पंचायत की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत बाजार में शौचालय का निर्माण करवाया गया है, ताकि बाजार में साफ-सफाई रखी जा सके, लेकिन शौचालय में नियमित रूप से साफ-सफाई न होने से पूरे बाजार में गंदगी का माहौल बना हुआ है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। सलौणी पंचायत और व्यापार मंडल के बीच साफ-सफाई की जिम्मेदारी को लेकर लंबे समय से उलझन बनी हुई है।
विज्ञापन

कोट्स
सार्वजनिक शौचालय अभी पंचायत के अधीन है, इसे व्यापार मंडल को हैंडओवर नहीं किया गया है। इसके बावजूद व्यापार मंडल ने अपनी ओर से पूरे शौचालय की सफाई करवाई और स्वयं खर्च वहन किया। शौचालय के साथ स्थित दो दुकानों का किराया भी पंचायत फंड में ही जाता है। अगर शौचालय को व्यापार मंडल को हैंडओवर किया जाता है, तो नियमित सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे।
-शैंपू सोनी, प्रधान, व्यापार मंडल, सलौणी
बाजार में स्थापित शौचालय का निर्माण पंचायत की ओर से किया गया। शौचालय के संचालन का जिम्मा वर्षों पूर्व व्यापार मंडल को सौंपा गया है। शौचालय में साफ-सफाई के संचालन को लेकर दिक्कत आ रही है। शीघ्र ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से इस विषय पर बातचीत की जाएगी।
-अमिता शर्मा, प्रधान, सलौणी पंचायत



सलौणी बाजार में स्थापित शौचालय पंचायत के अधीन है और इससे जुड़ी दो दुकानों का किराया भी पंचायत को ही जाता है। यदि पंचायत इनका सही तरीके से रखरखाव नहीं कर पा रही है, तो यह जिम्मेदारी व्यापार मंडल को सौंपी जाएगी। व्यापार मंडल इसके रखरखाव का कार्यभार संभालेगा। व्यापार मंडल को जिम्मेदारी सौंपने के बाद भी शौचालय की स्थिति में कोई आपत्ति पाई जाती है, तो उसका उत्तरदायित्व पूरी तरह व्यापार मंडल का होगा। यह कदम जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया जाएगा।
विज्ञापन

-राजेश कुमार, खंड विकास अधिकारी, बिझड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें