फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: 105 पदों के लिए साक्षात्कार में पहुंचे महज 30 अभ्यर्थी, 15 का चयन

Thu, 23 Jun 2022 02:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

105 पदों के लिए आयोजित साक्षात्कार में महज 30 अभ्यर्थी ही पहुंचे और इनमें से भी 15 का ही चयन साक्षात्कार में हो पाया।
विज्ञापन
रोजगार कार्यालय हमीरपुर में आयोजित साक्षात्कार में भाग लेता एक अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला सोलन के बरोटीवाला में चल रही एक निजी कंपनी में भरे जाने वाले वेल्डर, फिटर, पेंटर, शीट-मेटल ऑपरेटर समेत विभिन्न श्रेणियों के 105 पदों के लिए मंगलवार को रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार हुए। इन पदों के लिए जिले के युवाओं ने रुचि नहीं दिखाई है। 105 पदों के लिए आयोजित साक्षात्कार में महज 30 अभ्यर्थी ही पहुंचे और इनमें से भी 15 का ही चयन साक्षात्कार में हो पाया है।

विज्ञापन


रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 18 से 30 वर्ष आयु तक के आईटीआई पास अभ्यर्थियों के सुबह दस बजे साक्षात्कार हुए। जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को 15,100 रुपये सीटीसी मासिक वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई थी। साक्षात्कार में 30 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें से 15 का चयन कंपनी ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें