हमीरपुर। जूम एप का सर्वर डाउन होने से शनिवार को सभी ऑनलाइन कार्यक्रम प्रभावित हुए हैं। ऑनलाइन बैठकें, ऑनलाइन पढ़ाई, ऑनलाइन प्रतियोगिताएं भी सर्वर डाउन होने के कारण आयोजित नहीं हो पाई। पर्यावरण दिवस पर आयोजित होने वाली अनेकों गतिविधियां भी प्रभावित हुई। विद्यार्थियों ने पर्यावरण दिवस को लेकर पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, भाषण की ऑनलाइन गतिविधियों में भाग लेने के लिए तैयारी की थी, लेकिन नेटवर्क समस्या के कारण उनकी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। इसके अलावा ऑनलाइन पढ़ाई में दिक्कत के चलते उन्हें कुछ भी समझ नहीं आया।
वहीं, उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबर जीत चंद्र ने कहा कि सर्वर डाउन होने से गतिविधियां प्रभावित हुई।
लेकिन अध्यापकों और बच्चों के सहयोग से पर्यावरण दिवस मनाने की पूरी कोशिश की गई।
क्या कहते हैं बच्चे
कक्षा लगाने में हुई परेशानी : आयुष्मान
आयुष्मान ने कहा कि उनकी कक्षा सुबह सर्वर ना होने के कारण नहीं लग पाई। सुबह.-सुबह ही मोबाइल पर कक्षाएं लगती हैं, लेकिन सर्वर न होने के कारण परेशानी हुई।
सुबह से ही उठानी पड़ी परेशानी : मंजू
जमा एक की छात्रा मंजू ने कहा कि उनकी कक्षा सुबह आठ बजे से लगती है, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण सुबह से ही काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अध्यापक जो बोल रहे थे वह पता नहीं लग रहा था। उनकी आवाज भी अध्यापकों को नहीं आ रही थी अध्यापक को भी उनकी आवाज नहीं जा रही थी।
सुबह से आ रहा था मैसेज : अंकिता
जमा दो की छात्रा अंकिता ने कहा कि सर्वर डाउन होने के कारण पर्यावरण दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जो भी वीडियो, पोस्टर बनाए गए थे वह अपलोड नहीं हो पाए। जब भी जूम ऐप पर कक्षा के लिए ज्वाइन कर रहे थे तो नो इंटरनेट का मैसेज आ रहा था। जिस कारण काफी परेशानी हुई।
अध्यापकों की भी मेहनत हो गई खराब : अनिकेत
जमा दो के छात्र अनिकेत ने कहा कि ऑनलाइन कक्षाओं के लिए अध्यापक व उन्हें भी काफी मेहनत करनी पड़ती है लेकिन अगर सर्वर न हो तो काफी दुख होता है क्योंकि पूरा दिन मोबाइल के आगे बैठना मुश्किल होता है। इसके बावजूद भी अध्यापक पूरा सहयोग करते हैं। परंतु कई बार सर्वर डाउन होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
नहीं कर पाए अच्छे से प्रदर्शन : सुहानी
कक्षा सातवीं की सुहानी ने कहा कि सर्वर डाउन होने के कारण काफी परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि उन्होंने पर्यावरण दिवस को लेकर काफी तैयारियां की थी। लेकिन सर्वर न होने के कारण काफी परेशानी हुई।
नहीं हुई कोई परेशानी : महक
जमा दो की छात्रा महक का कहना है कि उनकी ऑनलाइन कक्षा सुबह लगती है। जिसमें कोई भी दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में सर्वर ठीक था इसलिए ऑनलाइन कक्षा से जुड़ी रहीं।