फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Bharti Himachal: थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 22 मार्च तक, पढ़ें आवेदन की प्रक्रिया

Mon, 26 Feb 2024 05:47 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

कर्नल बीएस भंडारी ने कहा कि आवेदन के समय उम्मीदवार अपना आधार नंबर अवश्य लिखें और अपना नवीनतम फोटो ही अपलोड करें।
विज्ञापन
अग्निवीर बनने के लिए प्रतिभाग करते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने कहा कि थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी से आरंभ हो चुका है और यह ऑनलाइन पंजीकरण 22 मार्च को रात 11:59 बजे तक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पहले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन

आवेदन के इच्छुक एवं पात्र युवा वेबसाइट join indianarmy.nic.in पर लॉग इन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले उम्मीदवार का एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होनी चाहिए, ताकि भविष्य में उससे संपर्क किया जा सके। पंजीकरण के समय उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार पांच संभावित परीक्षा केंद्रों के नाम दें। उम्मीदवारों को पहले तीन स्थानों में से किसी एक को परीक्षा केंद्र के रूप में आवंटित करने का प्रयास किया जाएगा। आवंटित परीक्षा केंद्र को बदलने के लिए कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और उम्मीदवार को लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित तिथि एवं समय के अनुसार ही रिपोर्ट करनी होगी। 
विज्ञापन

कर्नल बीएस भंडारी ने कहा कि आवेदन के समय उम्मीदवार अपना आधार नंबर अवश्य लिखें और अपना नवीनतम फोटो ही अपलोड करें। परीक्षा के समय उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंट और आधार कार्ड साथ लाना होगा। आवेदन के संबंध में उम्मीदवारों के मार्गदर्शन के लिए वेबसाइट पर वीडियो भी अपलोड किए गए हैं। इन वीडियो को देखकर युवा आसानी से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के अभ्यास के लिए भी ऑनलाइन लिंक दिए गए हैं। इन लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा का अभ्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें