नादौन (हमीरपुर)। नादौन-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगाल गांव में कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों, कार चालक ने घायल को नादौन अस्पताल पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया।
खंड चिकित्सा अधिकारी नादौन राजेश भारद्वाज ने बताया कि घायल युवक की टांग में फ्रैक्चर है। यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि घायल युवक की पहचान सरकाघाट निवासी ओम बन्याल के रूप में हुई है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। कार और स्कूटी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।