कोठी में बाइक दुर्घटना में घायल महिला अस्पताल में उपचाराधीन।
- फोटो : Hamirpur-HP
भोटा (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे से 5 किलोमीटर दूर कोठी गांव में बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई है। हादसे में महिला की टांग की हड्डी टूट गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
कमला देवी (68) पत्नी सरवण कुमार गांव कोठी डाकघर टाउन भराड़ी तहसील और जिला हमीरपुर मंगलवार शाम को 7:30 बजे अपने घर से दुकान की तरफ जा रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की टांग की हड्डी टूट गई है। हादसे के बाद परिजनों ने घायल अवस्था में महिला को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। बाइक सवार जिला मंडी की बल्ह तहसील का रहने वाला है और हमीरपुर से मंडी जा रहा था। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सक डॉ. रमेश चौहान का कहना है कि रात को कमला देवी दाखिल हुई है। टांग की हड्डी टूटी हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।