फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: नादौन के बेला में युवक ने उगा दिए सेब, चार साल पहले लगाए थे पौधे, ऐसे सीखी बागवानी

Tue, 20 May 2025 04:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

 हमीरपुर जिले के नादौन के बेला में गर्म आबोहवा में निजी कंपनी में नौकरी करने वाले युवक ने सेब के पौधों को लगाकर इस बार बंपर फसल पाई है।
विज्ञापन
हमीरपुर में डोर्सेट गोल्डन सेब की फसल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन के बेला में गर्म आबोहवा में निजी कंपनी में नौकरी करने वाले युवक ने सेब के पौधों को लगाकर इस बार बंपर फसल पाई है। गर्म इलाकों में अब सेब बागवानी की ओर लोगों का रूझान बढ़ रहा है। खास बात यह है कि महज चौथे वर्ष ही बंपर पैदावार हुई है। हालांकि, तीसरे वर्ष भी इन पौधों में फल लगे थे लेकिन मात्रा कम थी। इस बार काफी अधिक सेब लगे हैं। बेला निवासी विकास मेहरा पेशे से ग्राफिक डिजाइनर है। वह धर्मशाला में कार्यरत हैं। बागवानी के शौक के चलते उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से डोर्सेट गोल्डन किस्म सेब के चार पौधे चार वर्ष पहले लाए थे। इन पौधों को घर के आंगन में लगाया। विकास को बागवानी का शौक तो है लेकिन सेब बागवानी की इतनी जानकारी नहीं थी। ऐसे में पौधों की प्रूनिंग और अन्य जानकारी के लिए वह यूट्यूब का सहारा लेते रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन


बीच-बीच में कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ भी उनका मार्गदर्शन करते रहते थे। विकास का कहना है कि उन्होंने शौकिया तौर पर यह पौधे लाए थे ओर अब इन पर बंपर फसल आने पर बेहद खुशी हुई है। डोर्सेट गोल्डन किस्म के चार पौधे लगाए थे जोकि अब फसल दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवकाश के दौरान जब घर आते हैं तो पौधों की प्रूनिंग करते हैं। पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों से पौधों की प्रूनिंग के टिप्स भी लिए कि किस तरह से फलों के आगे की टहनियों की कटिंग कर साइज बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह अवकाश के दौरान ही यह कार्य करते हैं जबकि रूटीन में उनकी मां पौधों की देखभाल करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि तीन साल के पौधों ने ही फल देना शुरू कर दिए थे लेकिन फसल कम थी। इस बार बंपर फसल हुई है और सेब का साइट भी बेहद अच्छा है। खुशी है कि वह गर्म इलाके भी सेब उगा पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें