फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून में आपदा से निपटने को तैयार रहें अफसर : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीर भवन में डीसी ने अधिकारियों को बैठक में जारी किए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने सभी प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों को आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर एहतियात के तौर पर आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को हमीर भवन में मानसून सीजन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने ये निर्देश दिए।

उपायुक्त ने सभी एसडीएम, लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति, राजस्व, कृषि, बागवानी, पुलिस, होमगार्ड और अन्य विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन, जलभराव और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की आशंका वाले स्थानों को चिह्नित करें। वे मानसून सीजन के दौरान ऐसे स्थानों के आसपास मशीनरी एवं बचाव दलों को हमेशा तैयार रखें। उन्होंने कहा कि सड़कों के आसपास और शहरी निकाय क्षेत्रों में सभी नालियों एवं नालों की सफाई होनी चाहिए। अगर इनमें कहीं पर ब्लॉकेज है तो उसे तुरंत हटाया जाना चाहिए। सड़कों और भवनों के आसपास सूखे या खतरनाक पेड़ों को तुरंत हटाने के लिए भी संबंधित अधिकारी तेजी से कार्य करें। उपायुक्त ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों और एसडीएम को सभी आवश्यक मशीनरी, उपकरण और राहत सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश भी दिए। डीसी ने कहा कि किसी भी तरह की आपदा की सूचना तुरंत जिला आपातकालीन ऑपरेशन सेंटर के दूरभाष नंबर पर या टॉल फ्री नंबर 1077 पर दी जानी चाहिए और संबंधित विभाग नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट भी इसी सेंटर को प्रेषित करें। उपायुक्त ने कहा कि बरसात के मौसम में जल जनित रोगों के फैलने की आशंका भी बढ़ जाती है। जलशक्ति विभाग सभी पेयजल योजनाओं के जलस्रोतों की सफाई सुनिश्चित करे तथा आम लोगों को भी जागरूक करे। इसमें ग्राम पंचायतों का भी सहयोग लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि घरों, कार्यालयों और विभिन्न संस्थानों में पानी की टंकियों की नियमित सफाई के लिए भी लोगों को प्रेरित करना बहुत जरूरी है। उपायुक्त ने जलशक्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पानी की सैंपलिंग एवं टेस्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बरसात में विभिन्न रोगों से बचाव एवं उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी फील्ड स्तर पर सभी आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखें। सांप के काटने के मामलों में त्वरित उपचार के लिए भी हर पीएचसी में इसकी दवाई होनी चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के लिए स्थानीय वालंटियर्स, आपदा मित्रों और पंचायत जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लें तथा उन्हें पहले से ही अलर्ट रखें। बैठक में एसपी भगत सिंह, जिले के सभी उपमंडलों के एसडीएम और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें