फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के साथ सौम्य व्यवहार करें अधिकारी और कर्मचारी : लखनपाल

विज्ञापन
बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत रैली-जजरी में जनशिकायत निवारण शिविर में समस्याएं सुनते विधायक व अध? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत शनिवार को बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत रैली-जजरी में जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने की। शिविर के दौरान ग्राम पंचायत रैली-जजरी, कलवाल, चकमोह और घोड़ीधबीरी के लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई और उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इंद्रदत्त लखनपाल ने अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि वह आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित करें। सरकारी कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ अधिकारी-कर्मचारी सौम्यता से पेश आएं और उनका उचित मार्गदर्शन करें। आम नागरिक किसी भी सरकारी दफ्तर में बड़ी आशा के साथ आता है। इसलिए हर अधिकारी-कर्मचारी को कर्तव्यनिष्ठा और सहानुभूतिपूर्वक उसकी बात सुननी चाहिए। फील्ड में कार्यरत कर्मचारी भी आम लोगों से संबंधित कार्यों के प्रति तत्परता दिखाएं तथा सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लोगों ने करीब 60 समस्याएं एवं मांगें विधायक के समक्ष रखीं। इनमें से अधिकांश का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। जबकि, अन्य जनसमस्याओं के निवारण के लिए भी विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने इंतकाल के 52 मामलों का निपटारा भी किया। इनके अलावा 17 शपथ पत्र, 14 प्रमाण पत्र, चार वसीयतनामे और कई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मौके पर ही बना दिए गए। इस अवसर पर एसडीएम शशिपाल शर्मा ने विधायक को आश्वस्त किया कि क्षेत्रवासियों की ओर से उठाई गई विभिन्न समस्याओं और मांगों के संबंध में विभागों की ओर से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शिविर में सभी विभागों के अधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी तथा पंचायत जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें