राज्यस्तरीय ब्रास बैंड प्रतियोगिता में विजेता डीएवी स्कूल हमीरपुर की टीम।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। मानव संसाधन विकास मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित ऑनलाइन राज्यस्तरीय ब्रास बैंड प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल हमीरपुर ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने कहा कि स्कूल से 20 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन ब्रास बैंड प्रतियोगिता में भाग लिया और एकता थीम पर देशभक्ति की धुन बजाकर अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति दी।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विद्यार्थियों ने यह स्थान हासिल किया है। इसके तहत सभी विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय ब्रास बैंड प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यार्थियों को राज पथ पर प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।