फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जर्जर हालत में विद्युत उपमंडल भोरंज का कार्यालय भवन

Tue, 28 Jan 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बिजली सब डिवीजन भोरंज के भवन की दयनीय हालत। संवाद
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। विद्युत उपमंडल भोरंज के भवन की हालत जर्जर होती जा रही है। मगर मरम्मत के लिए अभी तक बजट का प्रावधान नहीं हो पाया है। करीब 30 साल पहले बने भवन की एक बार भी मरम्मत नहीं की गई।
विज्ञापन

विशेष रूप से भवन की ऊपर की मंजिल की सीढ़ियां बेहद खस्ता हालत में हैं। इससे कर्मचारियों को काम करने में खतरों का सामना करना पड़ता था। सुरक्षा कारणों के चलते छह महीने पहले कार्यालय को एक निजी भवन में स्थानांतरित कर दिया गया।
भोरंज बिजली बोर्ड के एसडीओ अनुराग चंदेल ने बताया कि भवन की मरम्मत के लिए उच्च अधिकारियों से बजट की मांग की गई है, लेकिन अभी तक बजट उपलब्ध नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि भवन की स्थिति काफी खराब हो चुकी है और मरम्मत के बिना इसे लंबे समय तक चलाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें